तीन सौ किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया
नोएडा, अगस्त 23 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिले में मिलावटी पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को भी टीम ने हरियाणा के मेवात से नोएडा के गढ़ी चौखंडी लाए गए 300 किलोग्राम पनीर नष्ट करा दिया। इसके अलावा अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के आठ नमूने भरे गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने डीएनडी फ्लाईओवर के पास किलोखरी बुलंदशहर से गजेंद्र द्वारा दिल्ली आपूर्ति के लिए लाए जा रहे पनीर से का नमूना लिया। सेक्टर 88 मंडी स्थित कासिम के पनीर भंडार से भी पनीर का नमूना लिया गया। तुगलपुर स्थित आशिफ की डेयरी से भी पनीर और दही का नमूना लिया गया।उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.