गिरडीह, अप्रैल 12 -- सरिया, प्रतिनिधि। हरियाली मत्स्य जीवी सहयोग समिति सरिया के अध्यक्ष रामदेव ठाकुर ने सरिया थाना में आवेदन देकर सबलपुर पंचायत के विजयपुरा निवासी रज्जाक अंसारी एवं पुरनीडीह निवासी बासदेव बर्मा पर पुरनीडीह आहार से 300 किलो मछली चोरी करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार आवेदक प्रखंड के सभी सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती लेकर उसमें मत्स्य पालन करते हैं। फिर इस मत्स्य को खुले बाजार में बेचकर समिति सदस्य अपनी जीविका चलाते हैं। जिस तालाब से चोरी की गई वो भी बंदोबस्ती में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.