तीन सोसाइटियों में निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजलीघर बनेगा
नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी की तीन आवासीय परियोजनाओं में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए 33 केवी का बिजलीघर बनेगा। इसके अलावा हाउसिंग सोसाइटियों के लिए अलग से लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी मेहराम सिंह ने बताया कि सेक्टरों और हाउसिंग सोसाइटियों को बिजली देने के लिए सेक्टर-18 में 220 केवी सब स्टेशन तैयार है। इससे घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए 33केवी क्षमता के सब स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं, 33 केवी क्षमता के कुछ नए बिजलीघर भी बनने हैं। जिन सोसाइटियों या कनेक्शन लेने वालों को अधिक बिजली की जरूरत होती है, उसके लिए 33 केवी की अलग से लाइन बिछाई जाएगी। बिजली निगम इस तरह की तीन लाइन बिछाएगा। इन लाइनों के जरिये गौड़ संस, थ्रीसी होम्स और एटीएस स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.