लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन यूपी में दिव्यांग छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए तीन अगस्त से 10 अगस्त तक दिव्यांग रोजगार मेले लगाए जाएंगे। सभी जिलों के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में यह दिव्यांग रोजगार मेले लगाए जाएंगे। सर्वाधिक रोजगार दिलाने वाले टॉप पांच जिलों के डीएम व अधिकारियों को शासन स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को इस संबंध में उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बैठक कर तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण की पहल व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांगजनों को रोजगार व स्वरोजगार दिलाने के लिए यह पहल की जा रही है। यह तीसरा दिव्यांग रोजगार मेला है, जिसमें दिव्यांगों...