रुडकी, दिसम्बर 30 -- रुड़की। इस बार विधायक चैंपियन ट्रॉफी रुड़की विधानसभा क्षेत्र में आगामी तीन जनवरी से पांच जनवरी के बीच होने जा रही है। यह प्रतियोगिता सुनहरा स्थित खेल मैदान में कराई जाएगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कोहली ने बताया कि रुड़की विधानसभा में होने वाली प्रतियोगिताएं तीन से पांच जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि पिरान कलियर विधानसभा के तहत होने वाली प्रतियोगिताएं छह से आठ जनवरी तक हरिद्वार हाईवे स्थित विजिडम वर्ड स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...