औरैया, जून 24 -- प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव का आयोजन तीन से पांच जुलाई तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर लखनऊ में किया जाएगा। महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही किसानों को आम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा आयोजित आम महोत्सव-2026 का उद्घाटन तीन जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है। महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी के साथ विषय विशेषज्ञ किसानों को उन्नत खेती और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी देंगे। जनपद के इच्छुक किसानों को अपने प्रदर्शों के साथ दो जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पहुंचना होगा। इसी दिन कार्य समिति द्वारा प्रदर्शों का मूल्यांकन किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगी वर्...