बगहा, फरवरी 26 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। नेपाल में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हो इसको लेकर 3 मार्च की रात से 6 मार्च तक भारत नेपाल सीमा पूरी तरह से सील रहेगा। नवलपरासी जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नवलपरासी प्रशासन ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने और सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा त्रिवेणी को तीन मार्च की रात से लेकर छह मार्च की रात तक पूरी तरह से सील करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान वाल्मीकि नगर सीमा (बॉर्डर) पर आम लोगों और वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इमर्जेंसी सेवाएं केवल एम्बुलेंस और विशेष आपातकालीन सेवाओं की ही गहन जांच के बाद आने जाने की अनुमति होगी।नेपाल सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ के त्रिवेणी वीओपी के सब इंस्पेक्टर डम्मर ओल...