तीन से छह तक लगेगा 120वां किसान मेला, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन से छह अक्तूबर तक 120वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी आयोजित होगी। मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) करेंगे। 'स्मार्ट खेती-स्वस्थ धरती-समृद्ध किसान' थीम पर आयोजित मेले में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और कृषि क्षेत्र के नवाचार प्रमुख आकर्षण होंगे। कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने बताया कि इस बार पिछले मेलों की तुलना में बीज की उपलब्धता करीब डेढ़ गुना बढ़ाई गई है। गेहूं की 22 प्रजातियों का चार हजार कुंतल से अधिक बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। बीज पर सामान्य दर से 15 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा चना, मसूर, मटर, तोरिया और सरसों समेत दलहनी व तिलहनी फसलों के उन्नत बीज उपलब्ध रहें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.