बहराइच, मार्च 25 -- नवाबगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के तीन सेवा निवृत्त शिक्षक को विदाई देने के लिए ग्राम पंचायत सतीजोर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षक सोहराब खां, शिक्षक कैलाश नाथ वर्मा, शिक्षक अमीरूल हसन शामिल थे। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम प्रधान नासिर हुसैन, जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव,शिक्षक तीरथ राम वर्मा,मंसूर अहमद, मोहम्मद अहमद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...