भदोही, सितम्बर 2 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा का जल स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। एक दिन पूर्व थोड़ा स्थिर जरूर हुआ था लेकिन रात्रि से तीन सेमी प्रति घंटा की दर से पुन: पानी बढ़ रहा है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाके में रहने वालों की चिंता बढ़ने लगी है। ढाई फीट ऊपर पानी का लेबल पहुंचा तो गंगा का पानी बस्ती में घुसने लगेगा। उड़िया बाबा आश्रम तक गंगा का पानी दस्तक दे चुका है। जिला प्रशासन की माने तो बुधवार को सुबह आठ बजे तक गंगा का जल स्तर 77.87 मीटर तक दर्ज हुआ। चेतावनी बिंदु से मात्र ढाई मीटर गंगा का पानी कम हुआ। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: उड़िया बाबा आश्रम एवं बिंद बस्ती तक पहुंचा पानी बाढ़ का क्रम निरंतर चलता रहा तो पानी चेतावनी बिंदु तक पहुंच जाएगा। बाढ़ से राहत देने की दिशा में जिला प्रशासन स्तर से औराई और डीघ ब्लॉक को मिलाकर कुल...