तीन सेक्शन में 163 किमी पर शुरू हुआ कवच 4.0
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय रेल ने रेल सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने नेटवर्क के तीन सेक्शन में कवच वर्जन 4.0 (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) को 163 रूट किलोमीटर पर चालू कर दिया है। इसके साथ ही हाई-डेंसिटी रेल मार्गों पर ट्रेन संचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में स्वदेशी तकनीक आधारित कवच प्रणाली के विस्तार को गति मिली है। नए कमीशन किए गए सेक्शनों में सरमाटांड़-निमियाघाट (76 किमी), फ्लाईओवर केबिन-भभुआ रोड (43 किमी) तथा सासाराम-फेसर (44 किमी) शामिल हैं। इन सभी सेक्शनों में कवच वर्जन 4.0 को पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत लागू किया गया है। इस नवीन कमीशनिंग के बाद पूर्व मध्य रेल में कुल 256.3 रूट किलोमीटर पर कवच वर्जन 4.0 कार्यरत हो गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.