फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के मूल्यांकन के दूसरे दिन महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में उत्तर पुस्तिकाएं आईं, जिन्हें जांचा गया। तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 15583 कॉपियां जांची गईं।पहले दिन बुधवार को जीजीआईसी में उत्तर पुस्तिकाएं न आने से मूल्यांकन कार्य नहीं किया गया। गुरुवार को जीजीआईसी में आवंटित 77195 में 34165 उत्तर पुस्तिकाएं आईं। इनमें 2380 कॉपियों को जांचा गया। इसी तरह रस्तोगी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 94989 में 9216 कॉपियों को जांचा गया। जीआईसी फतेहगढ़ में हाईस्कूल में 34099 में 3987 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। दूसरे दिन भी कई परीक्षक अनुपस्थित रहे। जीआईसी में 365 परीक्षकों की ड्यूटी लगी थी, जिनमें 254 आए। जीजीआईसी में 393 के स...