पूर्णिया, मार्च 23 -- रूपौली, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के विजय लालगंज पंचायत स्थित संतमुक्त स्वरूप मानव सेवा आश्रम मुक्तधाम के अध्यक्ष योगेश ज्ञानस्वरूप तपस्वी बीते एक जनवरी से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर निर्जला तपस्या पर बैठे हुए हैं। संत योगेश ज्ञानस्वरूप तपस्वी ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली मांग देश के सर्वोच्च पद से जुड़ी शासन व्यवस्था में बदलाव को लेकर है, जिसमें त्यागी, तपस्वी और विद्वान संतों को महत्वपूर्ण भूमिका देने की बात कही गई है। दूसरी मांग में वर्तमान संसदीय प्रणाली को समाप्त कर राष्ट्रपति आधारित शासन प्रणाली लागू करने तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों संत, दार्शनिक, न्यायाधीश, सैनिक, पत्रकार, राज्यपाल और प्रधानमंत्...