बेगुसराय, फरवरी 25 -- भगवानपुर। वित्त रहित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों को लेकर एसएसएमसीडी कॉलेज दहिया-रसलपुर के शिक्षक और कर्मियों ने बुधवार को कालेज परिसर में धरना देकर सत्याग्रह किया। इसका नेतृत्व प्राचार्य श्याम सुंदर राय ने किया। इनकी मांगों में 8 साल का बकाया अनुदान भुगतान करने, वित्तरहित कॉलेज के कर्मियों को नियमित वेतमान और सेवानिवृत्ति की आयु 63 वर्ष करना शामिल है। मौके पर प्रो. रामकुमार झा, बृजेश कुमार, संजय कुमार, सानू, वंदना कुमारी, सुगंधा कुमारी, स्वीटी कुमारी, रमण कुमार, नीतू कुमारी, हरेराम, रतन विलास, पंकज कुमार, दिनेश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.