अयोध्या, मई 18 -- अयोध्या संवाददाता। पंचायत चुनाव से जुड़ी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने सोमवार को गांधी पार्क सिविल लाइन से पैदल यात्रा निकाली और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में स्थिति मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की प्रमुख मांग है कि पंचायत चुनाव समय से कराया जाए। यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव समय से कराना संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाया जाए अथवा पूर्व की भांति ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी प्रदान की जाए जिससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित न हो। संगठन की दूसरी मांग यह है कि ग्राम पंचायत में स्थित तालाब पोखर की नीलामी से प्राप्त धनराशि जो कई वर्षों से तहसील एव...