तीन सूत्रीय मांग लेकर कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
भदोही, मई 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने डीजल और पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को शीघ्र कम करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को तुरंत कम किया जाए। बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। मध्यम और निम्न वर्ग के सामने आर्थिक तंगी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए तथा पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स को कम किया जाए।उन्होंने यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.