तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 29 जून को सचिवालय कूच करेंगे गुरिल्ले
बागेश्वर, जून 26 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की जिला इकाई की बैठक बागेश्वर में हुई। इसमें प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तहत 29 जून को देहरादून सचिवालय कूच को लेकर रणनीति तैयार की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बागेश्वर से 10 से 12 गुरिल्ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए अब आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा गुरिल्लाओं की तीन प्रमुख मांगे है। इनमें गुरिल्लाओं को पेंशन प्रदान करना, उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देना तथा आश्रितों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराना शामिल है। संगठन ने कहा कि सरकार से कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस दौरान ओम प्रकाश, देबुली देवी, रंजीत सिंह, बिशन दत्त भट्ट, दिनेश चंद्र लोहनी, बिशन रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.