तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई आवाज
गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शिक्षणेत्तर संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश (एस-4) ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय मांग उठाई है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने कहा कि प्रमुख मांगों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रबंध समिति में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भागीदारी तथा 300 दिन के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा से संबंधित शासनादेश में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। समिति का आरोप है कि इस मामले में कर्मचारियों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही राजधानी लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में आंदोलन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.