भदोही, मार्च 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तीन सूत्रीय मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के लोगों ने पत्रक सौंपा। यूजीसी बिल लागू करने के सार्थन में मोर्चा के लोगों ने खूब आवाज मुखर की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी की जातियों का कालम नहीं दिया जा रहा है। शोषित करने के बाद भी ओबीसी के जाति के कालम को ना दिया जाना धोखा देने जैसा है। इस वर्ष होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी एवं जाति का कालम बढ़ाया जाए। एससी-एसटी ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी एक्ट रेगुलेशन बनाकर लागू किया जाए। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त समस्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट से मुक्त किया जाए। बताया कि छह मार्च को समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.