जौनपुर, मार्च 15 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गैस किल्लत के बीच जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती तेज हो गई है। आपूर्ति विभाग ने शनिवार को खुटहन क्षेत्र के धमौर बाजार स्थित तीन सीएससी(ग्राहक सेवा केंद्र) पर छापेमारी करके 82 एलपीजी सिलेंडर बरामद किया। इसमें चार भरे हुए थे, जबकि 78 खाली मिले। अब तक जौनपुर में तीन दिन के भीतर पांचस्थानों पर हुई छापेमारी में 143 सिलेंडर बरामद किए जा चुके हैं। गुरुवार को 61 सिलेंडर बरामद हुए थे। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को सूचना मिली कि खुटहन इलाके में कुछ सीएससी के संचालक अपने यहां अवैध तरीके से सिलेंडरों का भंडारण कर रहे हैं। इसी आधार पर टीम बनाकर उन्होने छापेमारी कराया। डीएसओ ने बताया कि सीएससी संचालक अशोक विश्वकर्मा के केंद्र से 17 खाली सिलेंडर, इसके बगल में जितेंद्र प्रजापति क...