तीन सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल के निर्माण को दिए 37.12 करोड़
लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। तीन सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूलों के निर्माण को 37.12 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।बलरामपुर जिले के महादेव मिश्र गांव में बनने वाले सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल के निर्माण पर कुल 24.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 12.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रतापगढ़ के रामपुर बावली में स्कूल के निर्माण पर कुल 24.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसमें से 12.33 करोड़ दिए गए। मथुरा के नेरा बांगर में 24.78 करोड़ में 12.39 करोड़ रुपये दिए गए। यूपी में कुल 176 सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूलों का निर्माण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.