तीन सीएचसी में एनक्यूएएस मूल्यांकन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की होगी जांच
लखीसराय, सितम्बर 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) मूल्यांकन किया जा रहा है। इस दौरान बड़हिया, सूर्यगढ़ा और हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, आधारभूत संरचना, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच होगी। सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर तीनों स्वास्थ्य केंद्रों के मूल्यांकन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। बड़हिया सीएचसी में 10 से 12 सितंबर तक तीन दिवसीय निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं सूर्यगढ़ा सीएचसी में 14 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.