औरैया, फरवरी 9 -- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर नवीन मंडी समिति के पास ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर किया गया। घायलों में कचहरी से लौट रहे भैरोपुर निवासी कमलेश व बृजेश, तहसील आए नितेश व राधेश्याम, ईंट-भट्ठा कर्मी उमेश, जालौन से लौट रही बेवी अपने पुत्र शिवांश तथा हैदरपुर निवासी मंजू शामिल हैं। अन्य घायलों का उपचार जारी है। -- एचटी लाइन से सरिया छूने पर मजदूर व दुकानदार झुलसे औरैया। शहर के पोरवाल कॉलोनी में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत पर सरिया लगा रहे सत्तेश्वर निवासी मजदूर सुरेंद्र कुमार उर्फ माठू का सरिया ऊप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.