तीन साल से सामुदायिक शौचालय में लटक रहा ताला, नगरवासियों का प्रदर्शन
बलरामपुर, मई 15 -- गैसड़ी, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन को नगर पंचायत गैसड़ी में ठेंगा दिखाया जा रहा है। नगर पंचायत गैसड़ी वार्ड नंबर-6 के सामुदायिक शौचालय में तीन वर्षों से ताला लटक रहा है। इसे लेकर नगरवासियों में आक्रोश है। नाराज नगरवासियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया और संचालन शुरू कराने की मांग की। नगरवासी मोहम्मद इस्माइल, जब्बार, ननके, दिलशाद, शब्बीर, राम शंकर, हुसैनी आदि ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद शौचालय नगर पंचायत को हैंडओवर हो गया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी इसका लाभ जनता को नहीं मिला। वार्डवासी आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। दिव्यांग नसीम ने बताया शौचालय में दिव्यांगों के लिए अलग सीट लगी है, फिर भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। खुले में जाना बहुत मुश्किल होता है। खातून निशा का कहना है कि जब स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.