लातेहार, जनवरी 6 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के विभिन्न नदी घाटों से बालू उठाव का टैक्स राशि स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। विभाग से इस बारे में पूरी तरह पता नहीं चल पा रहा है कि वास्तव में कितने टैक्स राशि की प्राप्ति अब तक हो पाई है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार करीब तीन साल पहले सरकार के द्वारा नामित नदी घाटों से बालू उठाव की अनुमति मिली थी। उसी समय से उक्त नामित नदी घाटों से बालू का उठाव हो रहा है। इधर प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विजय शंकर राम ने बताया कि उन नदी घाटों की समिति को बालू उठाव के टैक्स राशि का हिसाब देने के लिए कई बार कहा गया,लेकिन सही ढंग से जानकारी नहीं मिल पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.