शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- जैतीपुर। जैतीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बिनौरा बिनौरिया की रहने वाली 80 वर्षीय सौदरा देवी वृद्धावस्था पेंशन न मिलने से बेहद परेशान हैं। उनकी पेंशन पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर सौदरा देवी अपनी समस्या लेकर खंड विकास अधिकारी से मिलने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन अधिकारी के न मिलने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए आवश्यक कागजात ग्राम प्रधान को सौंपे थे और कई बार ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर भी लगाए, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- जिला से प्रखंड तक अधिकारियों ने आमजनों की सुनी फरियाद सौदरा देवी पूरी तरह बेसहारा हैं। उनके पति और बेटों का पहले ही निधन हो चुका है। ऐस...