हरदोई, जून 27 -- कल्याणमल, संवाददाता। कोथावां विकासखंड के सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों में जिला पंचायत की ओर से सार्वजनिक पेयजल योजना के तहत लगाए गए वाटर कूलर पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े हैं। लाखों रुपये की लागत से स्थापित इन वाटर कूलरों की समय पर मरम्मत न होने से योजना निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। भीषण गर्मी में करीब 1200 छात्र-छात्राओं को शुद्ध और ठंडा पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कोथावां कस्बे की पुरानी बाजार तथा बेरूआ, नगवा और लुधौरा संविलियन विद्यालयों में जिला पंचायत द्वारा सार्वजनिक पेयजल योजना के तहत वाटर कूलर स्थापित कराए गए थे। इन विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक लगभग 1200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। बच्चों को गर्मी के दौरान स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह...