तीन साल से फरार 15 हजार का इनामी धराया
बगहा, जून 7 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ गांव में तीन साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी की पहचान दक्षिण तेल्हुआ निवासी ब्रजेश सहनी के रूप में हुई है। अमीन मदन सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या व अपहरण के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें अमीन मदन सहनी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला भी शामिल है। शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि इनामी अपराधी अपने घर आया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। जिसने मामले की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.