प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- गुजरात से रेप और पॉक्सो एक्ट में तीन साल से फरार युवक को जीआरपी ने रविवार को प्रयागराज जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया। वह ट्रेन से बिहार भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ अहमदाबाद में रेप, छेड़खानी, अपहरण, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि बलिया निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने 2022 में रेप समेत कई संगीन आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि उसने अहमदाबाद में नौकरी के दौरान एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बयान के आधार पर रेप की धाराएं बढ़ाकर पुलिस ने जितेंद्र को वांटेड कर दिया। लेकिन तीन साल से वह गुजरात पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बीच गुजरात पुलिस को पता चला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.