पाकुड़, अप्रैल 3 -- मुफस्सिल थाना पुलिस ने बीते तीन वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिसकातुल आलम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इलामी का निवासी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले तीन साल से पुलिस की पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था और वर्तमान में चापा डंगा में घर बनाकर, छिपकर रह रहा था। मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी अपने नए ठिकाने पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विगत रात्रि चापाडांगा में छापेमारी कर उसे धर दबोचा। आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.