तीन साल से पेयजल संकट से जुझ रहे वार्ड 41 की महिलाओं का प्रदर्शन
मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 41 में लगातार बने पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को लोग आक्रोशित हो गये। कदम चौक स्थित बरही टोला की महिलाओं ने हाथों में बाल्टी लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और जल्द व्यवस्था बहाल नहीं होने पर निगम कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी। विरोध जताती हुई उर्मिला देवी, कमला देवी, गीता देवी, किरण कुमारी, लीला देवी और अन्य ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से गर्मी के मौसम में पेयजल संकट विकराल रूप ले लेता है। नगर निगम चुनाव से पहले पानी के टैंकर नियमित रूप से पहुंचते थे और सुबह-शाम जलापूर्ति होती थी, लेकिन चुनाव के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है। पार्वती देवी, आशा देवी, जमुना देवी, इंदू देवी और गायत्री कुमारी ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर बरही टोला में सबमर्सिबल लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.