तीन साल से पानी में डूबा हुआ है वार्ड 36 में नोनिया टोल का जीवन
मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में हुई सामान्य बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। इससे हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वार्ड संख्या 36 स्थित नोनिया टोल की स्थिति सबसे अधिक भयावह बनी हुई है, जहां पिछले तीन वर्षों से लगभग 100 परिवार नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। भौआड़ा उमवि स्कूल के सामने स्थित इस मोहल्ले में एक से डेढ़ फीट तक गंदा पानी जमा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार आसपास के घरों, नालियों और अन्य स्थानों का पानी भी इसी इलाके में आकर जमा हो जाता है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद हालात और भी खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी राम उदगार यादव, संजीत यादव, ललन साह, मरजाना परवीन, जकिया खातून व अन्य ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.