रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आयोजित जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं देर शाम तक सुनी गईं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। हेहल अंचल के हेसल मौजा निवासी अनिल उरांव और नीलम उरांव को तीन वर्षों बाद अपनी जमीन पर दखल-दिहानी का लाभ मिला। दंपत्ति ने बताया कि पूर्व में जनता दरबार में उपायुक्त के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की, जिससे उन्हें न्याय मिला। समाधान के बाद दंपत्ति ने उपायुक्त का आभार जताया। वहीं, लापुंग प्रखंड से आईं 50 वर्षीय निराश्रित महिला दौलेत कुमारी को जनता दरबार से बड़ी राहत मिली। हरा राशन कार्ड होने के बावजूद पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत कर प्रमाण पत्र प्रदान करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.