भदोही, फरवरी 14 -- भदोही, संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को जिले में थे। सुरियावां सीएचसी के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर सीएमओ को जमकर फटकारा था। उसके बाद शनिवार को उनकी तंद्रा भंग हुई और सीएचसी औराई का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई सीएमओ डा. संतोष कुमार चक पहुंचे। कहा कि जांच में यह बात सामने आई कि महिला चिकित्सा अधिकारी डा. सुफिया अख्तर मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं करती हैं। ऐसे में निर्देशित किया कि जब तक मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं करेंगी तब तक वेतन नहीं दिया जाएगा। डा. चिराग कुशवाहा तीन साल से बिना बताए अनुपस्थित हैं। सीएमओ द्वारा निर्देशित किया गया कि डीजी को पत्र लिखकर सूचना भेजे। उनका नाम उपस्थिति पंजिका से हटा दिया जाए। सुरेंद्र कुमार कनिष्ठ सहायक का साथ दिवस का वेतन बाधित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.