कन्नौज, मई 17 -- सिकंदरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में दवा लेने आने वाले मरीजों और तीमारदारों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में साढ़े 11 बजे तक करीब 11 मरीज पहुंचे थे। यहां डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तो मौजूद थे। दवाएं भी थी, लेकिन पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। चिकित्साधिकारी डॉ.कृष्णकांत अग्निहोत्री का कहना था कि बजट के अभाव में वाटरफ्रीजर ठीक नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार यह भी पढ़ें- प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...