मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को प्रॉक्टर की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। छात्र संवाद में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, परीक्षा निंयत्रक प्रो. अरविंद कुमार और उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणुबाला ने छात्रों की समस्याएं सुनीं।एक छात्रा ने शिकायत की कि वर्ष 2023 में आरटीआई के तहत उसने कॉपी निकालने का आवेदन दिया था, लेकिन अबतक कॉपी नहीं मिली है। इसपर प्रॉक्टर और परीक्षा नियंत्रक ने आरटीआई सेक्शन से कर्मचारियों को बुलाकर मामले को जल्द निष्पादन करने को कहा। नसरीन परवीन ने कहा कि वह सत्र 2021-24 की छात्रा है। उसे अबतक अंकपत्र नहीं मिला है। परीक्षा नियंत्रक ने आईटी सेल के अमन राज को अंकपत्र जारी करने का निर्देश दिया। संवाद में आई निशा कुमारी ने कहा कि उसे कन्या उत्थान की राशि नहीं मिल र...