रांची, अप्रैल 29 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्थापना एवं अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुकंपा समिति की बैठक में शिक्षा, पशुपालन, पेयजल समेत विभिन्न विभागों के कुल 13 मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने सभी दस्तावेजों की गहन जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तत्परता और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- जिला अनुमोदन समिति की बैठक में नामांकन को मिली हरी झंडी उपायुक्त ने क...