तीन साल से इंतजार, नहीं मिली पानी की धार
कन्नौज, जून 14 -- संवाददाता, तालग्राम। विकास खंड तालग्राम की ग्राम पंचायत मुसाफिरपुर के गांव आयुबपुर में करीब तीन वर्ष पूर्व 1.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पानी की टंकी आज भी जलापूर्ति शुरू होने का इंतजार कर रही है। टंकी से जुड़े पांच गांवों में पिछले तीन वर्षों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने बंद पड़ी पानी की टंकी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि आयुबपुर में लगभग 149.22 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। जिससे आयुबपुर, हजीरापुर, मुसाफिरपुर, तलैया और चौखटा गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना था। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद आज तक नियमित जलापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.