गिरडीह, मई 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया रेलवे फाटक के समीप बन रहा ओवरब्रिज पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार और संवेदक की लापरवाही के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो काम समय पर पूरा हो रहा है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ओवरब्रिज निर्माण के चलते सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बायपास मार्ग का निर्माण नहीं होने से लोगों को मजबूरी में मिट्टी और पत्थरों से बनी ऊबड़-खाबड़ सड़क से गुजरना पड़ रहा है। बताया कि बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और घुटने भर पानी से भर जाता है, जबकि गर्मी में धूल का गुबार लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। इसका असर राहगीरों के साथ-साथ सड़क किनारे के दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.