बलरामपुर, जनवरी 9 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लैबुडवा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन की परियोजना तीन वर्ष बाद भी अधूरी पड़ी हुई है। पानी की टंकी का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है, जबकि पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण ग्राम पंचायत की लगभग तीन हजार से अधिक आबादी आज भी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। ग्राम पंचायत लैबुडवा की कुल आबादी लगभग तीन हजार से अधिक है। इसमें फौजदार पुरवा, बैतनगर और गंजड़ी जैसे तीन मजरे शामिल हैं। जब जल जीवन मिशन के तहत परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब ग्रामीणों में यह उम्मीद जगी थी कि अब हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद यह सपना साकार नहीं हो सका। विभागीय लापरवाही और कार्यदाई संस्था क...