तीन साल से अटका अतिक्रमण का मामला, शिकायतकर्ता परेशान
फतेहपुर, जून 7 -- बिंदकी। तहसील क्षेत्र के मलवां ब्लाक के दावतपुर गांव में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला तीन वर्षों से लंबित है। शिकायतकर्ता मुकेश शुक्ला ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि अधिकारियों की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बावजूद अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। शिकायत में फुटेश्वर मंदिर तक दस फीट चौड़ा इंटरलाकिंग मार्ग और नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन मंदिर से आगे करीब 40 मीटर मार्ग का कार्य अधूरा है। आरोप है कि एक स्थान पर अवैध कब्जे के कारण दस फीट चौड़ा रास्ता सिमटकर मात्र साढ़े तीन फीट रह गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मुकेश शुक्ला का कहना है कि पूर्व में की गई शिकायतों पर लेखपाल की जांच में भी अतिक्रमण पाया गया था और रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.