हाथरस, मार्च 30 -- जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद हाथरस को तीन साल में 9715 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लखपति महिला कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता की योजना है। जिसमें आगामी 3 वर्षों में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की वार्षिक पारिवारिक आय को सुनियोजित ढ़ग से एक लाख रूपये या अधिक कराना है। इस लक्ष्य हेतु आजीविका के ऐसे स्रोत सृजित करने है, जिससे इन सदस्यों की न केवल आय सुनिश्चित हो, बल्कि वह सतत् रूप से आय में बढोत्तरी हो। इस उद्द...