महोबा, मार्च 24 -- महोबा,संवाददाता। जिले में क्षय रोग का जड़ से खात्मा करने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। जटिल बीमारी से जूझ रहे रोगी बेहतर उपचार व निगरानी से बीमारी से निजात पा रहे है। 24 लोगों ने बीमारी से निजात पाने के बाद अन्य लोगों को भी जागरुक करने के लिए मुहिम छेड़ी हुई है। पिछले तीन साल में 6308 रोगियों में से 5968 रोगी बीमारी को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में क्षय रोग के खात्मा की मुहिम खासी कारगर साबित हो रही है। पिछले तीन साल की बात करें तो 6308 रोगी इस बीमारी की चपेट में आए। युवाओं सो लेकर उम्रदराज व किशोर महिलाएं भी इस बीमारी की चपेट में आए हैं मगर क्षय रोग को लेकर की जा रही निगरानी से 5968 लोगों ने बीमारी को मात दी है। जिला क्षय रोग अधिकारी एसके वर्मा का कहना है कि क्षय रोगियों को जन प्रतिनिधियों द्वारा गोद लेने क...