आजमगढ़, जुलाई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में धान की खेती का रकबा लगातार घटता जा रहा है। तीन साल में करीब 45074 हेक्टेयर की कमी आई है। वर्ष 2023 में जिले में 2.12 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती थी। 2026 में 1.67 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर बारिश न होने और मौसम में परिवर्तन के कारण यह कमी दर्ज की गई है। कई साल से बारिश देर से शुरू हो रही है। जिससे धान की फसल प्रभावित हो रही है। इस साल भी जून माह में बारिश काफी कम हुई। जुलाई माह भी समाप्ति की ओर है। अभी तक धान की फसल की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हुई। किसान सिंचाई के निजी साअधनों के जरिए धान की रोपाई करा रहे हैं। इसके साथ ही मजदूरों की समस्या भी गहरा रही है। धान की फसल लगाने के लिए पर्याप्त मजदूरों की जरूरत होती है। जनपद में बि...