तीन साल में 121 पुरुषों ने कराई नसबंदी, महिलाओं पर अधिक जिम्मेदारी
फतेहपुर, जुलाई 13 -- फतेहपुर। दोआबा में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी बेहद कम बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पिछले तीन वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि जहां 9550 महिलाओं ने नसबंदी कराकर परिवार नियोजन की जिम्मेदारी निभाई, वहीं सिर्फ 121 पुरुषों ने नसबंदी कराई। इससे स्पष्ट है कि जनपद में स्थायी परिवार नियोजन की जिम्मेदारी लगभग पूरी तरह महिलाओं पर ही टिकी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में 3450 महिलाओं और 32 पुरुषों ने नसबंदी कराई। वर्ष 2024-25 में 3120 महिलाओं के मुकाबले सिर्फ 41 पुरुष आगे आए। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक 2980 महिलाओं और सिर्फ 48 पुरुषों ने स्थायी परिवार नियोजन का साधन अपनाया है। तीन वर्षों के कुल आंकड़ों में महिलाओं की संख्या 9550 और पुरुषों की संख्या केवल 121 रही। मतलब साफ है कि महिलाओं की तु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.