प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराता। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉ. आदित्य की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच के बारे में प्राचार्य की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम रेजिडेंट डॉक्टरों से पूछताछ भी कर रही है लेकिन कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। मौत का कारण कुछ भी हो लेकिन मेडिकल कॉलेज ने एक भावी सर्जन को खो दिया है। मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार सर्जरी विभाग में पीजी की 25 सीटें हैं। तीन साल के पीजी में जहां 75 रेजिडेंट डॉक्टर होने चाहिए वहीं इस समय 64 रेजिडेंट सर्जरी विभाग में कार्यरत हैं। इसमें यदि डॉ. आदित्य की मौत को जोड़ लिया जाए तो 11 रेजिडेंट डॉक्टर सीटों के सापेक्ष कम हैं, जो किसी न किसी कारण से अस्पताल छोड़ चुके हैं। कॉलेज के सर्जरी पीजी प्रथम वर्ष में इस समय 19, द्वितीय वर...