तीन साल में तय होगी करियर की दिशा, हर दिन सीखने पर दें जोर: उपायुक्त
पाकुड़, सितम्बर 11 -- पाकुड़ पॉलिटेक्निक में नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज के तीन वर्ष जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और ऊर्जा से भरपूर वर्षों में से हैं। विद्यार्थी इन वर्षों का सदुपयोग नियमित पढ़ाई, अनुशासन, सकारात्मक सोच और नए कौशल सीखने में करें। पढ़ाई को पहली प्राथमिकता देते हुए संस्थान की प्रयोगशालाओं और उपलब्ध संसाधनों का पूरा लाभ उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि इंटरनेट और डिजिटल मंचों का सकारात्मक उपयोग नई तकनीक और शैक्षणिक सामग्री सीखने में करें। पढ़ाई के साथ कम से कम एक नया कौशल सीखने, साथियों के साथ मिलकर सीखने और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने की आदत डालें। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.