उरई, मार्च 11 -- उरई। तीन सालों में किडनी के मरीजों में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में रोजाना 30 किडनी मरीजों की डायलिसिस हो रही है। 10 लोगों ने 2 साल में अभी तक किडनी ट्रांसप्लांट कराया है। जबकि छह किडनी के मरीज ट्रांसप्लांट के लिए तैयार हैं। इन किडनी के मरीजों को रिश्ते में माता-पिता उनके किडनी डोनर होंगे। आजकल की हाईटेक दिनचर्या गड़बड़ खान-पान और जीवन शैली का असर लोगों के स्वास्थ्य पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। खानपान में गड़बड़ी और अन्य शारीरिक कारणों से किडनी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। किडनी के दिनों दिन बढ़ रहे मरीज स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में रोजाना 30 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। अभी तक किडनी मरीज की 40487 डायलिसिस की जा चुकी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.