मुरादाबाद, जून 16 -- मुरादाबाद में विद्युत जिला समिति की बैठक में बिजली से संबंधित मुद्दों को उठाने में भी जनप्रतिनिधियों ने उचित नहीं समझा। बैठक में कोई भी विधायक नहीं पहुंचा। मुरादाबाद के चार विधायक सपा से और दो भाजपा से हैं। इनमें से मुरादाबाद ग्रामीण के विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने बताया कि उन्होंने अपना प्रतिनिधि भेजा था। सांसद रुचिवीरा की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में सांसद ने विस्तार से विद्युत व्यवस्था संवारने पर चर्चा की। बैठक के दौरान यह जानकारी मिली की जिला विद्युत समिति की बैठक 2023 के बाद हो रही है। सांसद ने कहा मेरे कार्यकाल में यह पहली बैठक है। यह भी पढ़ें- सपा सांसद रुचि वीरा को ही पीडीए सम्मेलन का न्योता नहीं, विस चुनाव से पहले पार्टी में फिर घमासान आगे से समय से बैठक होना चाहिए। जिससे आम उपभोक्ताओं से जुड़ी बिजली ...