हरदोई, मई 8 -- हरदोई। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल से तीन सालों से लापता एक किशोर को उसकी मां से मिलाया गया। बेटे को सामने देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि करीब 15 वर्षीय किशोर को कानपुर पुलिस हरदोई लाई थी। बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में रखा गया। पूछताछ और काउंसलिंग में बालक ने बताया कि वह करीब तीन वर्ष पहले पाली थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव से मां से नाराज होकर दिल्ली चला गया था। वहां एक व्यक्ति के साथ रहते हुए उसने फैक्ट्री में काम भी किया। कुछ समय बाद वह परिवार के पास लौटना चाहता था, लेकिन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भटकते मिलने पर दिल्ली चाइल्ड हेल्पलाइन ने उसे संरक्षण में ले लिया। बाद में लगातार काउंसलिंग के आधार पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.